जैसा कि विदित है कि इस कार्यक्रम की सबसे पहले शुरुआत पूमावि गनेशपुर ग्रिंट से हुई। इसके बाद इसे प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन का हिस्सा बनाया गया।
विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों के अनुरोध के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क के पश्चात इस कार्यक्रम का विस्तार ब्लाक के अन्य परिषदीय विद्यालयों तक किया जाए।
इसके तहत कार्य करने के लिए अब तक इन विद्यालयों द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। आगामी समय में अन्य विद्यालयों तक पहुंचने का प्रयास लगातार जारी है।
1- पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मनपुर लालनगर, इटियाथोक गोण्डा
2- प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर लालनगर, इटियाथोक, गोण्डा
3- प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर ग्रण्ट, इटियाथोक, गोण्डा
4- पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्हुआ, इटियाथोक गोण्डायह संकल्प पत्र भरकर प्रधानाध्यापक द्वारा हमारे कार्यालय पूमावि गनेशपुर ग्रिंट में जमा कराया जाना आवश्यक है। ऑनलाइन भी इसे भरकर स्कैन कॉपी को हमारी ईमेल आईडी[email protected] पर ईमेल कर सकते हैं या फिर मोबाइल नंबर 9407060850 पर व्हाट्स एप कर सकते हैं।
संकल्प पत्र भरने वाले प्रधानाध्यापक की यह जिम्मेदारी होगी कि वे अपने विद्यालय में इस कार्यक्रम के जरिए आए सुधारों, सुझावों से हमें अवगत कराएं। ऐसा होने से कार्यक्रम में और सुधार होगा और नई दिशा मिलेगी।
इसके लिए दिए गए प्रगति पत्र को हर महीने की 10 तारीख तक उपलब्ध कराना होगा। उनके द्वारा यह फार्म हमारे कार्यालय पूमावि गनेशपुर ग्रिंट में जमा कराया जाना आवश्यक है। ऑनलाइन भी इसे भरकर स्कैन कॉपी को हमारी ईमेल आईडी[email protected] पर ईमेल कर सकते हैं या फिर मोबाइल नंबर 9407060850 पर व्हाट्स एप कर सकते हैं।