विद्यालयों में लगातार विभिन्न् कार्यक्रमों का आयोजन करके शिक्षण कार्यक्रम को रुचिकर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्वों के साथ ही अन्य अवसरों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन सतत किया जाता है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय का कार्यालय आसपास के विद्यालयों की तुलना में काफी आधुनिक है। यहां पर माइक, एंप्लीफायर, सौर उर्जा, बैटरी सिस्टम लगा है। रेडियो एंप्लीफायर के साथ ही यहां पर कार्यालय में कॉलेज की तरह नोटिस बोर्ड, कार्यालय के अंदर पुटीन, पुताई, पुस्तकालय, नियमित मां सरस्वती पूजन आदि कार्य हो रहे हैं।